क्राइम
40 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में लगाई फाँसी

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । मंगलवार को नगर के दालमिल मोहल्ला में एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में फाँसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
बता दें कि मृतक नरेश उर्फ लालू सोनी पिता लक्ष्मीनारायण सोनी की एक वर्ष पहले पत्नी की मौत हो गई थी, कोई बच्चे भी नहीं थे। मृतक मजदूरी करके गुजर बसर करता था। मृतक को दोपहर चार बजे उसकी भाभी ने बन्द कमरे में रस्सी से लटके हुए देखा तो परिवार के अन्य सदस्यों को बताया । घर वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। तत्पश्चातवाद मृतक के घर पुलिस पहुँची पुलिस ने कमरे के गेट को तोड़कर युवक को फांसी के फंदे से उतारा औऱ शव को पोस्टमाटर्म के लिए अस्पताल भेजा ।
पुलिस उपनिरीक्षक सुखदेव भालेकर ने बताया की मामला अभी विवेचना में है, जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।



