मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत बटियागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिंगवानी में बाल निर्माण में हुआ बड़ा भ्रष्टाचार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियांगढ़ । प्राथमिक स्कूल की बाउंड्री निर्माण का कार्य कराया जाना था लेकिन सरपंच के द्वारा इसका निर्माण तो कराया गया है
परंतु अजीबो बा गरीबों जैसा कराया गया हम आपको बता दें की बाउंड्री निर्माण में जो फाइल सैंक्शन हुई थी उसमें सरिया ईट गिट्टी का प्लेयर खड़ा करके ईंटों की बाउंड्री निर्माण करने के बाद छपाई करवानी थी परंतु सरपंच बात सचिव के द्वारा ऐसा नहीं कराया गया उनके द्वारा मनरेगा के तहत पत्थर खुदवा करके पत्थर की खाकरी उठवा करके उसमें सीमेंट भर दिया और बाउंड्री का निर्माण कराया दिया गया इस प्रकार बाउंड्री निर्माण के कार्य की जानकारी ग्राम के ही किसी व्यक्ति ने मीडिया को दी तो जब मीडिया ने वहां जाकर के सरपंच व सचिव से बात करना चाहा तो जब मीडिया ने सचिव से बात की तो सचिव सामने खड़े रहकर भी किसी भी प्रकार की जानकारी देने में असमर्थ रहे उनका कहना था कि चुनाव बाद ही हम कुछ कह पाएंगे अभी हम कुछ नहीं कहेंगे उसके बाद सरपंच से बात की तो उनका कहना था कि हमारे यहां तो ऐसा ही कार्य चलता है जब बिल के बारे में कहा गया कि कुछ बिल सबमिट नहीं है तो उनका कहना था कि हमारी 59 पंचायत में ऐसा ही लगा है यहां कोई पत्रकार नहीं आता है और ना हम आपको कोई जानकारी दे पाएंगे वहीं पंचायत वेबसाइट के माध्यम से जानकारी ली गई तो बिल में स्पष्ट रूप से ईट रेट गिट्टी वेंडर से ली गई और उसे पेमेंट किया गया परंतु कहीं भी निर्माण में ईट का उपयोग भी नहीं किया गया वहीं जब वेंडर संजय ट्रेडर्स प्रोपराइटर संजय असाटी फुटेरा से बात करना चाहा तो उनका मोबाइल नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर आया वहीं जब बिल देखे गए साइट पर तो फर्म के द्वारा जो बिल दिए गए हैं उनमें कुछ ही बिलों पर दिनांक तारीख चढ़ी हुई है कुछ बिलों पर डेट ही नहीं है जब इस प्रकार के भ्रष्टाचार के बारे में वरिष्ठ अधिकारी सहायक यंत्री जनपद पंचायत बटियागढ़ अशोक शर्मा से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने बात तो की परंतु उनका कहना है कि अभी मैं चुनाव ड्यूटी में हूं तो मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी भी है कि बटियागढ़ बा फुटेरा में 90% ट्रेडर्स फर्जी बिल देकर के पंचायत से अपना कमीशन लेकर के खुद का विकास एवं पंचायत के सचिव सरपंच का विकास भ्रष्टाचार कार्य करने में सम्मिलित नजर आ रहे हैं अब देखना होगा कि चुनाव बाद किस प्रकार से प्रशासन इन पर कार्रवाई करती है।

Related Articles

Back to top button