कथा सुनने से होता है कल्याण : पंडित दीपक शास्त्री
रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा। नगर के वार्ड नंबर 12 में श्रीमद् भागवत कथा और तुलसी विवाह का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर वार्ड मेस्थित मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची जहां कथा वाचक पंडित दीपक शास्त्री ने भागवत की व्याख्या की उन्होंने कहा भागवत न केवल धर्म ग्रंथ है बल्कि साक्षात ईश्वर का स्वरूप है इसके सुनने पढ़ने व मनन करने से जीव का कल्याण होता है उन्होंने कहा कि जहां भी भागवत कथा होती है वहां पर सात्विक लोगों को जाना चाहिए क्योंकि यह मानव जीवन हमें बड़ी मुश्किलों से मिलता है इसलिए ऐसे ज्यादा से ज्यादा समय सदा कार्य में लगावे ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी भी संस्कृति के प्रति सुनिश्चित और सजग रहे इसी दौरान कथा वाचक रथ में बैठकर पर चल रहे थे कलश यात्रा 12 बजे से शुरू हुई जो की 3 तक कथा स्थल तक पहुंची इस दौरान कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प से स्वागत हुआ।

