एमपी में एक महिला ऐसी जिसका अभी तक नहीं बना आधार कार्ड

चक्कर लगा लगाकर हुए पस्त
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मध्य प्रदेश के सागर जिला अंतर्गत देवरी तहसील की ग्राम पंचायत गंगवारा एक ऐसा गांव है जहां निवास करने वाले खेतसिंह लोधी कृषक की पत्नी कमला लोधी का अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है यह पहला प्रकरण है जो इस महिला सशक्तिकरण के दौर मे आज भी आधार कार्ड से वंचित है महिला कमला लोधी के पति खेतसिंह लोधी ने हमारे संवाददाता को बताया कि आधार कार्ड बनवाने हेतु वह ग्राम पंचायत से लेकर जन सुविधा केंद्रों व तहसीलदार के यहां तक चक्कर लगा चुके हैं लेकिन उनका अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है जिससे वह अन्य सुविधाओं से वंचित हैं बताया जाता है कि कमला लोधी का वोटर आईडी कार्ड बना है जिसमें उनकी जन्म तारीख 15,6,1974 जन्म तारीख लिखी हुई है और उनका डब्लूएमडी नंबर 1549 534 है, आज के वैज्ञानिक युग में जहां तमाम प्रकार की सुविधा उपलब्ध हैं इन सब के बावजूद एक वृद्ध महिला अपने आधार कार्ड को लेकर दर-दर की ठोकरे खाते हुए भटक रही है और उसका आज तक आधार कार्ड नहीं बन सका है शासन प्रशासन को इस ओर शीघ्र ध्यान देना चाहिए जिससे महिला सशक्तिकरण के दौर मे ऐसी भोलीभाली व अशिक्षित महिलाएं जो अपने मूलभूत अधिकारो व सुविधाओं से वंचित हैं उन्हे इसका समूचित लाभ मिल सके।



