मध्य प्रदेश

अंकिता बर्मन ने किया शिक्षक समुदाय एवं क्षेत्र को गौरान्वित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा के जनशिक्षा केंद्र सिलौंडी के जनशिक्षक संतोष बर्मन एवं ग्राम पंचायत सिलौंडी की सरपंच पंचो देवी बर्मन की पुत्री अंकिता बर्मन के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पद पर चयनित होने पर समुचे क्षेत्र सहित शिक्षक समुदाय भी अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा है।
ज्ञात होवे कि अंकिता बर्मन बचपन से ही पढ़ाई मे अव्वल रही हैं। वर्तमान में भी वो शासकीय पद पर कार्यरत है। अंकिता के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर चयन होने पर आज सहकर्मी साथी संतोष बर्मन को जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा सभागार मे बधाइयां एवं बेटी को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर FLN की जिला प्रभारी शैलजा तिवारी, BRCC प्रेम कोरी, BAC हेमंत सामल, सतेन्द्र गौतम, केके पटेल, गणेश महोबिया, रामनाथ पटेल, दिलीप बाजपेई, मुकेश पटेल,आशीष चौरसिया, सुशील पटेल, श्रीकांत त्रिपाठी, सत्यदेव महोविया, कमल नारायण दुबे, दीपक नामदेव, अजय पाण्डेय, अशोक पटेल, अवधेश पटेल, रमेश उसरेठे, संदीप शुक्ला, अनिल दुबे,अखिलेश त्रिपाठी, सुधाकर उपाध्याय, संतोष रावते, हरिओम शरण, कमोद चौधरी, शरद चौरसिया, सूर्यकान्त त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button