मध्य प्रदेश

महाविद्यालय के द्वारा चलाया जा रहा कॉलेज चलो अभियान

सिलवानी । मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा सत्र 2024 25 बाबत कॉलेज चलो अभियान चलाया जा रहा है इसी के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीडी खरवार के निर्देशन में शासकीय महाविद्यालय सिलवानी द्वारा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी में 12वीं में अध्यनरत छात्रों के बीच कॉलेज चलो अभियान के माध्यम से प्रवेश संबंधी निर्देश दिए गए एवं आमंत्रण दिया गया कॉलेज चलो अभियान की टीम में वरिष्ठ प्राध्यापक मनोहरलाल कोरी ने महाविद्यालय में चल रही शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्यामलाल साहू के द्वारा महाविद्यालय में संचालित संकाय के बारे में जानकारी दी गई कॉलेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी डॉ लक्ष्मीकांत नेमा ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 एवं कैरियर निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी। कार्यक्रम का आभार डॉक्टर रामानुज रघुवंशी द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button