क्राइम
जुआ फड़ पर पुलिस का छापा : 10 आरोपियों से 18220 रुपए और 6 आरोपियों से 12510 रूपये जप्त

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिलौद और ग्राम टपरिया में चल रहे जुए फड़ पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए दो अलग -अलग जुए पड़ककर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है, दमोह पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह के नेतृत्व में एएसआई माधव राय, एएसआई अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र दुबे,आरक्षक कुलदीप सोनी, आरक्षक रवि, आरक्षक रवींद्र प्रजापति,आरक्षक शुभम, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र सहित पुलिस स्टाफ ने ग्राम चिलोज में चल रहे जुए फड़ पर 10 आरोपियों से 18220 रुपए और ग्राम टपरिया में चल रहे जुए फड़ पर छह आरोपियों से 12510 रूपये की जप्ती कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



