मध्य प्रदेश

नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कॉपी-किताब की जगह बच्चों के हाथों में दिख रही झाड़ू स्कूल परिसर की कराई सफाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला बार गांव में नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। कॉपी-किताब की जगह पर बच्चों के हाथों में झाड़ू दिख रही हैं स्कूल परिसर की सफाई बच्चों से करवाई जाती हैं। अभी पोड़ी खुर्द का मामला शांत ही नहीं हुआ कि ताजा मामला प्राथमिक शाला बार गांव का प्रकाश में आ रहा हैं। स्कूली बच्चों से काम करवाने का मामला सामने आया है। शिक्षकों द्वारा बच्चों से स्कूल परिसर की साफ सफाई कराई जा रही है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां बच्चे स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने जाते हैं वही बच्चों के हाथों में झाड़ू दिखना सोच से परे हैं। शिक्षकों की मनमर्जी भी इतनी चरम हैं कि स्कूल आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं हैं। वही उच्च अधिकारियों को अपना ध्यान आकर्षित करते हुए मामला को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button