खेल

40 रनों से जीता हर्रई सिंगौरगढ़ टीम ने फाइनल मुकाबला

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के समदई ग्राम पंचायत के सिमरया गांव में चल रहे ज़िला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन। जिसमे नामी ग्रामी टीमो ने भाग लिया था। जिसमे रविवार को फाइनल मैच का मुकाबला हर्रई सिंगौरगढ़ वर्सिस सिमरया के मध्य खेला गया था। जिसमे हर्रई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 175 रनों का लक्ष्य खड़ा। मेजबान टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और हर रही टीम की 40 रनों से विजय हो गई। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच राजा कलेहरा रहे। जिन्होंने 94 रनों की शानदार पारी खेली। एवं टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज धर्मेंद्र यादव रहे। विजेता टीम को 11000 नगद हुआ शील्ड मेडल देकर नवाजा गया एवं उपविजेता टीम को 5100 रुप व शील्ड मेडल देकर पुरूस्कृत किया गया।टूर्नामेंट के आयोजक सुनील शाह उपसरपंच नीलेश यादव तुलसीराम, जागेश यादव आदि ग्राम वासी रहे। एम्पायर मूरत सिंह, परसराम सिंह रहे। स्कोर धीरज यादव रहे कॉमेंटेटर खेत सिंह मुरली कोष्टि, सुनील शाह उपसरपंच, शोएब खान रहे। मुख्य अतिथि तेजगढ़ मंडल अध्यक्ष भारतसिंह, हरीसिंह यादव बीडी, सी बेड़ी सिंह सदर, ऋषि दीक्षित, मोहन सींग सिमरया, धनकुमार विश्वकर्मा, सहित क्षेत्र की दर्शकों की उपस्थिति रही सभी का आभार व्यक्त यशवंत यादव कंसा सुनील शाह उपसरने किया।

Related Articles

Back to top button