मध्य प्रदेश

अतिथि शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । अतिथि शिक्षक संघ के चंद्रकांत लोधी के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम तेंदूखेड़ा को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे तात्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अतिथि शिक्षक महापंचायत में की गई घोषणाओं को याद दिलाते हुए जुलाई अक्टूबर बकाया मानदेय भुगतान करने एवं अक्टूबर नवंबर और दिसंबर माह में रखे गए अतिथि शिक्षकों की ज्याईनिंग हेतु पोर्टल खोलने की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया सितंबर 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अतिथि शिक्षकों की महापंचायत में की गई घोषणाओं में अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन अन्य आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया जबेरा ब्लॉक में अतिथि शिक्षकों का 4 से 5 माह अक्टूबर नवंबर से मानदेय भुगतान नहीं किया गया है जिससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे अतिथि शिक्षकों के परिवारों का भरण पोषण का संकट बना हुआ है पोर्टल बंद होने के कारण अक्टूबर नवंबर और दिसंबर माह में रखे गए अतिथि शिक्षकों की पोर्टल पर ज्याईनिग नही हो सकी है उपरोक्त तीनों बिंदुओं पर सौंप गए ज्ञापन की मांगे अतिशीर्घ पूर्ण करने की मांग की गई।

Related Articles

Back to top button