क्राइम

मंदिर में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी, मौत

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । गुरुवार की रात्रि में कमापर मंदिर में अज्ञात आरोपी ने एक श्रद्धालु को गोली मार दी, इससे उसकी मौत हो गई।
सांची थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने बताया कि प्रहलादसिंह राजपूत पुत्र भवानीसिंह निवासी मड़वाई रोजाना की तरह मंदिर आता था। गुरुवार को भी वह मंदिर आया था। रात 9 बजे के लगभग अज्ञात आरोपी ने प्रहलादसिंह राजपूत पर गोली चला दी। प्रहलाद सिंह राजपूत प्रॉपर्टी का काम भी करता था। गोली लगने के बाद उसे विदिशा अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सांची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button