क्राइम

तीन सटोरियों को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम साईंखेड़ा में सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन सटोरियों को दबिश देकर पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस की दबिश से क्षेत्र के सटोरियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार जगदीश राय पिता महेश राय उम्र 35 साल, महेन्द्र राय पिता हरिशंकर राय उम्र 32 साल, राजेन्द्र रघुवंशी पिता कोमल सिंह रघुवंशी उम्र 55 साल तीनो निवासी साईंखेड़ा को सट्टा पर्ची लिखाते पकड़ा गया।
साईंखेड़ा में काफी समय से सट्टा का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था । जिसकी पुलिस को लगातार शिकायते मिल रही थी।
इस संबंध में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि सट्टा खिलाने की सूचना पर दबिश देकर कार्यवाही की गई जिसमें तीन आरोपियों को सट्टा और नगदी के गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध 4 क जुआं सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लगातार कार्यवाही की जा रही है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने हरसंभव कार्यवाही की जावेगी।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अशोक पाठक, महेश पोर्ते, आरक्षक अंकित झा, विनय कुमार, रामनरेश की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button