भोजपुर विस का शक्ति वंदन एनजीओ, स्व सहायता समूह संपर्क अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

औबेदुल्लागंज । 23 फरवरी शुक्रवार को शक्ति वंदन एनजीओ, स्व सहायता समूह संपर्क अभियान कार्यक्रम अंतर्गत रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा अंतर्गत औबेदुल्लागंज नगर में कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं रायसेन जिला प्रभारी के रूप में शशि यादव प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व गंजबासौदा नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थिति रही, जिनका मार्गदर्शन महिलाओं को प्राप्त हुआ, कार्यक्रम में सरिता रघुवंशी वरिष्ठ समाजसेवी व जिला कार्यकरणी सदस्य के रूप में उपस्थित रही। महिला मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष सरिता जैन, रविंद्र विजयवर्गीय जिला महामंत्री व टोली संपर्क विधानसभा प्रभारी, जिला कार्यक्रम प्रभारी डॉ संगीता चौरसिया महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोनू चौकसे, परिषद उपाध्यक्ष नमीता अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष ओबेदुल्लागंज, सोनू चौकसे, प्रीति चौरसिया कार्यक्रम जिलासह प्रभारी व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मंडल मंडीदीप, माया मालवीय मंडल अध्यक्ष ओबेदुल्लागंज, पूर्व मंडल अध्यक्ष आरती यादव, औबेदुल्लागंज नगर परिषद की पार्षद गण व ब्लॉक समनव्यक जन अभियान परिषद निशा पटेल, योगेंद्रसिंह पटेल, पप्पू चौहान, वीरसिंह चौहान, स्व सहायता समूह की महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थिति रही।



