मध्य प्रदेशराजनीति
दिव्य प्रहार, शिव का चिंतन…सत्य चिंतन

लेखक : हरीश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अपनी व्यथा व्यक्त की थी… चापलूसों पर व्यंग किया था
…कई लोग ऐसे होते हैं जो गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। मुख्यमंत्री हैं तो… भाई साहब आपके चरण तो कमल के समान हैं । पद पर नहीं रहे तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होता हैं जैसे गधे के सिर से सींग । बड़ा मजेदार क्षेत्र है, राजनीति।
फिर देखिए राजनीति! पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रायसेन-विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित होते ही..चापलूसों ने फौरन रंग बदला! शिवराज के साथ के फोटो निकाल कर सोशल मीडिया पर डालना , होर्डिंग पर लगाना शुरू कर दिए । राजनीति ऐसे ही चलती है और चलती रहेगी।



