क्राइम
एक अधेड़ ने पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर की आत्महत्या

थाना गौहरगंज पुलिस चौकी चिकलोद के ग्राम बर्रुखार नाले के पास की घटना1
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
रायसेन । जिले के थाना गौहरगंज चौकी चिकलोद के ग्राम बर्रुखार में नाला के पास कोहा के पेड़ से एक अधेड़ ने फांसी के फंदे से लटककर आत्मा हत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश पिता मंसाराम नायक उम्र 50 साल निवासी ग्राम बर्रुखार ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली है वही चिकलोद पुलिस चौकी स्टाफ मौके पर पहुंच गया है एवं मर्ग कायम कर और मृतक के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए ओबेदुल्लागंज अस्पताल भेजा पोटमर्टम के बाद कार्यवाही कर शव को परिजनो को सौप आगे की कार्यवाही चिकलोद पुलिस कर रही है।



