18 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ FIR दर्ज : कलेक्टर ने की कार्यवाही

चिन्हित दुकान से ही यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीदने का बना रहे थे दबाव
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । एमपी के जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने 18 निजी स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ज्यादा कीमत पर किताब-कॉपी और स्कूल ड्रेस बेचने का मामले में कलेक्टर ने एक्शन लिया है। गौरतलब हो कि प्राइवेट स्कूल संचालक अभिभावकों पर चिन्हित दुकान से ही स्कूल यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीदने का दबाव बना रहे थे।
कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी समिति करेगी सुनवाई
आरोप सही पाए जाने पर 18 स्कूल के खिलाफ फीस अधिनियम की धारा 6 और 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल पर 22 फीसदी फीस बढ़ाने को लेकर भी मामला दर्ज हुआ है। कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी। कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी समिति मामले की सुनवाई करेगी। अभिभावकों को गोपनीय रूप से अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।



