धार्मिकमध्य प्रदेश

मातृशक्ति श्रद्धा संवर्धन रथ यात्रा में गांव गांव दे रही नैतिक मूल्यों का संदेश

सिलवानी । गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार द्वारा मातृशक्ति अखंडदीप जन्म शताब्दी श्रद्धा संवर्धन रथ यात्रा ने मकर संक्रांति 14 जनवरी से प्रारंभ की गई जो निरंतर श्रीराम नवमी 17 अप्रैल तक निकाली जा रही है।
यात्रा के सिलवानी आगमन पर स्वागत कर कलश की पूजा अर्चना की गई। यह यात्रा सिलवानी तहसील के निर्धारित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जन्म शताब्दी वर्ष 2026 का संदेश पहुंचाएगी। इसका उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठापना, जन साधारण में सकारात्मकता का संवर्धन, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना तथा देशवासियों में आस्तिकता का संवर्धन कर परिवार मे संस्कार परंपरा स्थापित करना है।
शनिवार को ग्राम उचेरा जमुनिया का भ्रमण किया। यात्रा का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया एवं कलश की पूजा अर्चना की गई। श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में शाम को दीप यज्ञ किया गया। रविवार को रोसराघाटी, मनकबाड़ा, सिमरिया खुर्द, सिंगपुर आदि ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया।
यात्रा दल में अनिल श्रीवास्तव, बैजनाथ राय, शंभूदयाल सेन, दिनेश चौरसिया, राजेन्द्र गुप्ता, निरपत सिंह रघुवंशी सहित ग्राम संजय तुमराम सरपंच, अमित राय, प्रदीप प्रजापति, हल्केवीर पंथी सहित महिलाए एवं बच्चे शामिल थे।

Related Articles

Back to top button