मध्य प्रदेश

विद्युत पोल के करेंट लगने से एक गाय की मौके पर ही हुई मौत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । करेंट लगने से एक गाय की मोके पर ही हुई मौत।
रायसेन जिले के बेगमगंज के वार्ड नंबर 2 पुख्ता फ़ाटक इलाक़े की घटना।
ख़राब मौसम के कारण विद्युत पोल में अचानक आया करेंट।
विद्युत पोल में करेंट आने के बाद उसके पास खड़ी गाय खंभे से चिपक गई और उसकी करेंट लगने से मौत।
ये तो ग़नीमत रही कि जिस समय विद्युत पोल में करंट आया उस समय वहाँ कोई मौजूद नहीं था।
नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।
बेमौसम बारिश और ख़राब मौसम की मार लगातार जारी।
आँधी तूफ़ान के कारण आजकल आमजनता है परेशान।
बहीं तेज बारिश आँधी तूफ़ान के कारण ईंटों के व्यवसाई बहुत ज़्यादा है परेशान।

Related Articles

Back to top button