मध्य प्रदेश

यादव समाज आदर्श विवाह सम्मेलन 18 को

सिलवानी | यादव समाज विकास परिषद के द्वारा नगर के काठिया मंदिर परिसर में 36 वां आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन 18 अप्रैल को किया जा रहा है।
सम्मेलन को लेकर समाजजनों के द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। पाणिग्रहण संस्कार यज्ञाचार्य पंडित संजय शास्त्री नगर खेरापति के द्वारा संपन्न कराए जाएंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक समिति भी गठित की गई है जिसका संरक्षक खेमचंद यादव तथा वालमुकुन्द यादव को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष राजेश यादव जुनिया, उपाध्यक्ष महेंद्र यादव सरंपच प्रतिनिधि, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, हीरेंद्र यादव, उप कोषाध्यक्ष राहुल यादव तिनसुआ, विकास यादव, संयोजक रामसेवक यादव सचिव, राम स्वरुप यादव जमुनियापुरा, सचिव चंदन यादव जुनिया सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button