मध्य प्रदेशराजनीति

4 बार मुख्यमंत्री व 5 बार सांसद रहने के बाद भी शिवराज सिंह ने विकास को अनदेखा किया, जनता को वोटो का चारागाह समझा : देवेद्र पटेल विधायक

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर वक्ताओ ने भाजपा पर संबिधान को समाप्त करने का लगाया आरोप
सिलवानी । विदिशा रायसेन लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ विधायक देवेंद्र पटेल व कांग्रेस नेताओ ने फीटा काट कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को विधायक देवेद्र पटेल व अन्य वक्ताओ ने संबोधित किया। विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि 4 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री व 5 बार क्षेत्र के सांसद रहने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र का विकास नही किया। आज भी क्षेत्र विकास को लेकर तरस रहा है। भाजपा प्रत्याशी मात्र जुमलेवाजी करते है व धोषणाओ का पिटारा अपने साथ रखते है। करीब 10 साल पूर्व सीएम रहते हुए सिलवानी मे आयोजित आमसभा में नगर में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद भी उनके द्वारा की गई धोषणा पर अमल नही हो सका है। भाजपा सरकार में मंहगाई, बेराजगारी निरंतर बढ़ रही है।
विधायक पटेल ने कहा कि 10 साल पूर्व गैस सिलेण्डर साढ़े चार सौ रुपए मे आता था लेकिन आज मोदी सरकार के 10 साल के शासन में गैस सिलेण्डर एक हजार रुपए में भर रहा है। भाजपा आरक्षण को खत्म करना चाहती है इतना ही नही बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संबिधान को नष्ट करना चाहती है। इसके अलावा विधायक ने भाजपा सरकार पर अनेक आरोप भी लगाए। विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से कहा कि वह भाजपा की जन विरोधी नीतियो से जनता को अवगत करावे तथा कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतो से विजयी बनाने के अभियान में जुट जावे।
कार्यक्रम को कुंवर धर्मवीरसिंह चून्हेटिया, राजीव पालीवाल बरेली, चतुरनारायण रघुवंशी एडवोकेट उदयपुरा, रामेश्वर सिंह एडवोकेट उदयपुरा, आदिवासी नेता नीलमणि शाह देवरी जागीर, विश्वनाथसिंह छींद, देवराज शर्मा, मदन नेमा, इमरान खान अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी सिलवानी आदि ने भी संबोधित कर भाजपा सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि संभावित हार से भाजपा बौखला गई है, साम दाम दण्ड भेद की राजनीति कर कांग्रेस कार्यकर्ताओ को भाजपा में शामिल कर रही है। कार्यक्रम का संचालन अजय पटेल हमीरपुर ने किया जबकि आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खान ने व्यक्त किया
इस अवसर पर महेश पटेल, जयकुमार जैन, पार्षद शमीम काजी, वीरेन्द्र रघुवंशी, बसीम अख्तर, अनिल शुक्ला, हरभजन सिंह, इलियाज ताज, महेंद्र रघुवंशी वकील, अर्जुन कक्का, भारत पटेल, अभय पटेल, संदीप पटेल, कौसर खान, हफीज मंसूरी, अजीम मंसूरी, गजेंद्र रघुवंशी, धर्मदास आदिवासी, अमीन खान प्रतापगढ़, प्रदीप रघुवंशी, सुरजीत सिंह, दिनेश कुशवाहा, राधे साहू काका, मजहर खान, जलील मंसूरी, शफीक मुंशी, सीताराम शर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button