श्री हनुमान मंदिर पर कन्याभोज मे हजारो कन्याओ ने किया भोजन, उमडी भारी भीड

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर बस स्टेण्ड गौरझामर मे 16 मई गुरूवार को आयोजित विशाल एवं ऐतिहासिक वार्षिक कन्याभोज भन्डारे मे हजारो की संख्या मे कन्याओ ने उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण की, मन्दिर परिसर मे आई छोटी छोटी कन्याओ की अपार भीड देखने लायक थी। अपरान्ह से ही कन्याभोज मे कन्याओ की उपस्थिति से मन्दिर प्रांगण भरना शुरु हो गया था जो शाम सात व आठ बजे के बीच तो परिसर मे बच्चियो की इतनी अपार भीड उमडी की मन्दिर प्रांगण मे पैर रखने तक को जगह नही थी भोज भण्डारे मे नन्ही मुन्नी बच्चियां अपने अपने माता पिता अभिभावको के साथ दूर दूर से आकर बडी संख्या में कन्या भोज समारोह मे सम्मिलित हुई कन्या भोज मे दानदाता भी आखिरी दिन तक दान देने मे नही चूके, यह सिलसिला कन्या भोज के समापन तक अनवरत चलता रहा, बता दे की कन्याभोज में लोगो ने तन मन धन से सहयोग प्रदान कर इसे उल्लेखनीय सफलता प्रदान की। अति हर्ष का विषय है की देर रात तक चले कन्या भोज मे भीड कम होने का नाम नही ले रही थी भोज भण्डारे मे मन्दिर कमेटी गणमान्य नागरिको युवा कार्यकर्ताओ का स्तुत्य सहयोग सराहनीय रहा।

