मध्य प्रदेश
पुनीत दुबे की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर: दिलीप गुप्ता
बम्होरी । बम्होरी में बुधवार को पुनीत दुबे की अकस्मात मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार के रीडर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कुछ दिन पूर्व उदयपुरा के छात्र पुनीत दुबे की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की ब्राह्मण समाज द्वारा उच्च स्तरीय जाँच की माँग की गई।
इस अवसर पर ब्राह्मण परिषद् तहसील अध्यक्ष मैथिलीशरण आचार्य, पंकज शर्मा कुण्डाली, शैलेंद्र आचार्य, अंकित आचार्य सहित युवा ब्राह्मण परिषद तहसील अध्यक्ष अनंत कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, अनिल दुबे व अन्य साथी उपस्थित रहे उपस्थित रहें।



