मध्य प्रदेश

तम्बाकू निषेध दिवस के दिन यह संकल्प लें तम्बाकू का सेवन ना हम करेंगे और ना ही युवा पीढ़ी को सेवन करने देंगे-कलेक्टर

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नौजवानों और युवा पीढ़ी को दिया संदेश
ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
दमोह । 31 मई को हर साल अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य यही है कि तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पादों के सेवन से जो नुकसान होते हैं उसके प्रति जनता को जागरूक किया जाए और वे इससे बचें। उन्होंने कहा आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में हर साल 13 से 14 लाख लोगों की मृत्यु तंबाकू के सेवन से और उससे उपजी हुई बीमारियों के कारण होती है। हम सभी तंबाकू निषेध दिवस के दिन यह संकल्प लें कि हम ना तो केवल खुद कभी तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन करेंगे और ना ही हम आगे आने वाली पीढ़ी को इसका सेवन करने देंगे। इस आशय की बात कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले की युवा पीढी और नौजवानों से 31 मई को विश्व तम्बाकू दिवस के अवसर कही।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा हमारे यहां पर जितने प्रकार के कैंसर होते हैं, जितने लोगों को कैंसर होता हैं उसमें से 27 प्रतिशत कैंसर तंबाकू के सेवन के कारण होते हैं। कैंसर जैसे घातक रोग का जो बड़ा कारण है, वह तम्बाकू का सेवन करना है। इसी प्रकार टीवी का रोग भी तंबाकू के कारण होता है। तंबाकू के सेवन से जो घातक बीमारियां होती है, इनसे बचना खास तौर से युवा पीढ़ी के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है और इसीलिए विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसके लिए जो नियम और अधिनियम बने हैं, उसमें यह प्रावधान किया गया है, कि जहां पर भी शैक्षणिक संस्थाएं हैं, वहां से 100 गज की दूरी से कम से कम उसके अंदर यदि कोई कोई भी तम्बाकू के उत्पाद बेचता है तो यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है, दण्डनीय है।
उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा आजकल युवा और बच्चे अलग-अलग सिलेब्रिटीज को देखकर फिल्मों और ओ.टी.टी. को देखकर कई बार धूम्रपान या तंबाकू सेवन और वेब जैसे अलग-अलग तौर-तरीकों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं, इस आकर्षण से हमें उन्हें बचाना है, इसके लिए आप सभी का सहयोग, समाज का सहयोग बहुत ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा यदि आपको कहीं पर भी ऐसा दिखाई देता है किसी शैक्षणिक संस्था के आसपास 100 गज की दूरी के अंदर किसी भी प्रकार का तम्बाकू सेवन करने के लिए या तम्बाकू या तम्बाकू से बने कोई भी उत्पाद जिसमें सिगरेट आदि सभी शामिल है यदि वे विक्रय हो रहे हैं या बच्चों को दिया जा रहा है, तो हमें बताइए ऐसे लोगों के खिलाफ हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा हम सभी तंबाकू निषेध दिवस के दिन यह संकल्प लें कि हम ना तो केवल खुद कभी तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन करेंगे और ना ही हम आगे आने वाली पीढ़ी को इसका सेवन करने देंगे। इसके लिये जागरूकता कार्यक्रम में हम सभी अपना अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button