गौवंश तस्करी को रोकने विहिप, बजरंग दल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जैसा की आज पूरे देश में गौ तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे है आए दिन गौ तस्करी का सिलसिला जारी है इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए विहिप बजरंग दल ने मुख्य मंत्री के नाम से जिला कलेक्टर कटनी को ज्ञापन सौप गौ वंश की तस्करी रोकने की अपील की है सैकड़ों की सख्या में कार्यकर्ताओ ने पहुंचकर जिला कलेक्टर को 20 बिंदुओं में ज्ञापन सौंपा है। विहिप बजरंग दल ज्ञापन के अनुसार पशु बाजार बंद किए जाए गौ वंश की तस्करी बंद हो
यदि मेले की चिट्ठी पर गोवंश नियम विरूद्ध भरा हो तो मेला समिति पर गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाये ।
आबकारी के नियम जैसे नियम विरूद्ध गोवंश परिवहन पर वाहन राजसात अनिवार्य करे ।
जिस थाना क्षेत्र से तस्करी होती है, तो थाना प्रभारी को निलंबित किया जाये वाहन गौ तस्करी करते पकड़े जाने पर रासुका के तहत कायमी की जाये ।
एक से अधिक 6 7. 1962 संजीवनी पशु एम्बुलेंस को गोवंश के लिये 150 रू. शुल्क से मुक्त रखा जाये , खेत की मेड़ पर लगने वाली झटका मेशीन पर प्रतिबंध लगाया जाये ।
गौ तस्करी रोकने में बलीदान/अंगविहिन होने पर गौ भक्त गोसेवक को सम्मान दिया जाए, परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाये ।
गोशालाओं को भूमी आवंटन कराई जाए ।
गोशालाओं को 5 हार्स पॉवर का विद्युत कनेक्शन मुफ्त दिया जाये, न जनभागीदारी से गौशालाओं में निर्माण कार्य की अनुमती हो ।
स्वयंसेवी संस्थाओं को मनरेगा से मजदुर (सेवक) दिया जाये ।
गोचर भूमी अतिक्रमण मुक्त की जाये ।
गोशालाओं द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट, किटनियंत्रक को फर्टीलाजर्स एक्ट से बाहर किया जाये । गोशालाओं द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट, किटनियंत्रक को शासन खरीद कर सहकारी संस्थाओं के माध्यम से बिक्री करे । गोउत्पाद को टेक्स मुक्त किया जाये । पशु जाँच चोकीयां स्थापित कि जाये । गोसमाधी स्थल का चयन कर सुरक्षित की जाये । प्रदेश में नवनिर्मित मनरेगा गोशाला को पूर्ण कर गोवंश रखा जाऐ ताकि बारिश में गोवंश सुरक्षित रह सके। प्रत्येक गोपालक, जो कि घर में गोमाता की सेवा करता है, उसे प्रति गाय के हिसाब से प्रति माह 1200 रूपये गोवंदन राशि दी जाये उक्त बिंदुओं में मध्यप्रदेश सरकार को कार्य करने लिए विहिप बजरंग दल ने ध्यानाकर्षण किया है।
इस ज्ञापन कार्यक्रम में कटनी जिला मंत्री राहुल दुबे, बजरंग दल जिला संयोजक सौरभ चौरसिया, सह संयोजक रोहित सोनी, नगर अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, नगर मंत्री अनिकेत सह मंत्री श्याम रजक, करण मिश्रा नगर संयोजक शिवम सेन, मानू परोहा, हिमांशु, वीरू साहू, हरिदासपुर मंत्री मनोज मिश्रा एवम समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



