मध्य प्रदेश

SDM ने नहीं लिया आवेदन, फरियादी ने गाड़ी पर किया चस्पा

समर्थन मूल्य पर बेची गई फसल का भुगतान नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे किसान
रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । डेढ़ माह पूर्व समर्थन मूल्य पर किसानों द्वारा बेची गई उपज का भुगतान आज तक प्राप्त नहीं हुआ है। जब इसकी शिकायत लेकर किसान एसडीएम के पास पहुंचे तो उन्होंने उन्होंने आवेदन लेने से मना करते हुए किसानों को समझाइश देकर वापिस कर दिया। इसके बाद किसानों ने ऑफिस के बाहर खड़ी एसडीएम के वाहन पर आवेदन चिपकाकर विरोध जताया।
उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा बनाए गए समर्थन मूल्य केंद्रों पर क्षेत्र के किसानों ने मसूर की उपज की तुलाई बीते डेड़ माह पूर्व कराई थी। परन्तु नियमानुसार अधिक समय निकल जाने के बाद भी भुगतान की राशि किसानों के खातों में नहीं पहुंची है। बुधवार को क्षेत्र के बिलवानी, जमुनिया कलां, सीहोरा खुर्द, बेहरा, अंधियारी के दर्जनों किसान एसडीएम पल्लवी वैध के पास शिकायती आवेदन लेकर पहुंचे। किसान रामेश्वर गौर, राजेन्द्रकुमार, विश्राम सेन, शिवस्वरूप, भगवान सिंह, दुर्गेश, दशरथ, मोतीराम सहित अन्य ने बताया कि वे लिखित शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंचे थे, परन्तु उन्होंने आवेदन न लेकर मौखिक समझाइश दी। तथा आवेदन की फोटो खींचकर भेजने की बात कही। इस पर किसान भडक् गए और एसडीएम के वाहन पर आवेदन चिपकाकर विरोध जताया। किसानों ने बताया कि उनकी उपज का एक पैसा नहीं आया है, जिससे वे कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। ऊपर से एसडीएम द्वारा आवेदन नहीं लेना किसानों की आर्थिक स्थिति पर कुठाराघात है। एक तो किसानों के मसूर के पैसे अटके हुए हैं ऊपर से अधिकारी सुन नहीं रहे हैं ? अन्नदाता किसान अपनी फरियाद लेकर आखिर कहा जाए ?

Related Articles

Back to top button