मध्य प्रदेश

देर शाम हुई शांति समिति की बैठक, प्रशासनिक निर्देश का पालन व सदभावना शांति के साथ मनाये पर्व

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिला के ग्रामीण थाना क्षेत्र सिहोरा में आगामी पर्व बकरीद ईद को लेकर शनिवार शाम 7:30 बजे के दौरान शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया! इस बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पारुल शर्मा, नायब तहसीलदार जगभान उइके की उपस्थिति में मुस्लिम समाज के सभी सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित की गईं! शांति समिति की बैठक में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुई बात रखी गईं! वही नगर में ईद गाह, मंज़िदो में लाईट, पानी, एवं साफसफाई की उचित व्यवस्था को लेकर अहम चर्चा की गईं! साथ सुबह 8 बजे से नमाज अदा होने को लेकर पुलिस व्यवस्था की मांग की गईं!
बैठक में एसडीओपी पारुल शर्मा, नायब तहसीलदार जगभान उइके, नगर पालिका कर्मचारी प्रदीप पांडे, विजय बैगा, विद्युत विभाग कर्मचारी सहित पत्रकार बंधु एवं मुस्लिम समाज के राजू खान, शमीम कुरैशी, अरशद खान, निसात खान, गिल्ली खान के साथ अन्य सदस्य की मौजूदगी में की गईं।

Related Articles

Back to top button