डिप्टीरेंजर को धमकाने वाला पुलिस हिरासत में

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तेंदूपत्ता की राशि खाते में जमा होने की जानकारी मांगते हुए डिप्टी रेंजर को अपशब्दों के साथ जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए तेंदूपत्ता श्रमिक ने धमकाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को लिया हिरासत में ।
वन क्षेत्र सुनहरा बीट पर पदस्थ डिप्टी रेंजर गोपालसिंह बरेले के मोबाइल पर एक तेंदुपत्ता श्रमिक संतोष रैकवार का फोन आया । जिसने उनसे तेंदूपत्ता के पैसे खाते में डालने की बात पूँछी तो डिप्टी रेंजर बरेले ने उसे बताया कि तुम ने पहले गलत खाता नम्बर दे दिया था लेकिन बाद में सही नम्बर देने पर अब आईसीआईसीआई बैक के खाते में 42 सौ .रुपए डाल दिए हैं तब आरोपित संतोष रैकवार 45 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा ( बेगमगंज ) भड़क गया और उनसे जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गुफ्तार करते हुए उन्हें धमकाने लगा ।
घटना की जानकारी डिप्टी रेंजर ने वरिष्ठ अधिकारी रेंजर अरविंद अहिरवार को दी तो उन्होंने घटना की त्वरित रिपोर्ट डिप्टी रेंजर गोपाल सिंह बरेले के द्वारा करवाई । पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर आरोपित को हिरासत ले लिया है।
डिप्टी रेंजर गोपालसिंह बरेले ने बताया कि संतोष रैकवार ग्राम सेमरा का निवासी है, जो मंडीदीप में रहकर काम करता है। उसके द्वारा मंडीदीप से आकर गांव पर तेंदूपत्ता तोड़ा गया था लेकिन उसने अपना खाता नंबर गलत दे दिया तो उस खाते में राशि नहीं पहुंची ।
तब उन्होंने फिर से उसका खाता नंबर मांगा तब उसने मंडीदीप की बड़ौदा बैंक ब्रांच का नंबर दिया लेकिन उसमें भी बैक कोड गलत दे दिया तो भी उन्होंने प्रयास करके उसके इस खाते में पैसे डलवा दिए थे। फिर भी उसके द्वारा गाली-गुफ्तार, जाति सूचक अशब्द बोलते हुए धमका गया है।



