आदिवासी प्रखंड में वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया गया

निकली विशाल बाइक रैली, किया रानी दुर्गावती को याद
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले की देवरी विधानसभा के केसली विकासखंड में आदिवासी समुदाय के द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया धूमधाम से गया। इस अवसर पर ग्राम सहजपुर से केसली तक विशाल बाइक रैली निकाली गई । आदिवासी प्रखन्ड केसली मुख्यालय स्थित रानी दुर्गावती चौराहे पर बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित हुए जहां पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्या अर्पण करते हुए उन्हें याद किया और वीरांगना रानी दुर्गावती अमर रहे के नारे लगाए। उपस्थित समुदाय ने आदिवासी परंपरा सेवी रानी दुर्गावती का पूजन किया गया। पूजन में जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया समारोह मे विधिवत पूजन नारियल एवम दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ,इस दौरान रानी दुर्गावती के साहस और वीरता की जहां चर्चा की गई, वहीं उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, आदिवासी समुदाय जिला अध्यक्ष प्रहलाद उईके चौका, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र भारती गोंड, मोती गोंड, वंदना परते गोंड समाज महासभा ब्लॉक अध्यक्ष केसली, रजत दीवान, कृष्णा दीवान, विक्रम दीवान, केसली सरपंच दिनेश खटीक, रघुराजसिंह तोमर, भूरे बीपी ठाकुर, रघुराज गोंड, सहित क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद थे।
००००००००००
सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के द्वारा विशाल नेत्र शिविर
गौरझामर। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकोट के द्वारा 27 जून गुरुवार को विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण कुशल चिकित्सको द्वारा किया जाएगा।
शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक डॉ. डी. सिंह के बाजू में पुराना बस स्टैंड गौरझामर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर हर माह की 27 तारीख को आयोजित किया जाता है। शिविर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में विशेष रूप से सभी नेत्र रोगियों की नजर, चश्मे, काला पानी, मोतियाबिंद, नासूर पर्दे की बीमारी की जांच निःशुल्क की जाएगी। परीक्षण उपरांत मरीजों को ऑपरेशन के लिए उसी दिन वाहन के द्वारा चित्रकूट भेजा जायेगे। मरीजों के लिए ऑपरेशन, आना- जाना, रहना खाना वह भी निःशुल्क है। मरीज को अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कापी, मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है।



