मध्य प्रदेश

कृषि उपज मंडी दमोह में 15 जुलाई को होगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन

विधायक जयंत मलैया की अध्यक्षता में जनपद सभागार में बैठक संपन्न
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत दमोह के सभाकक्ष में पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया की अध्यक्षता में सामूहिक विवाह/निकाह आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि म.प्र. की निवासी कन्या जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, सम्मेलन में सम्मिलित हो सकतीं है। आवेदन 08 जुलाई 2024 तक जनपद पंचायत दमोह में जमा किये जायेंगे। जनपद पंचायत दमोह के अतिरिक्त म.प्र. के अन्य ग्रामीण/नगरीय निकाय की कन्या का आवेदन संबंधित जनपद पंचायत/नगर पालिका के प्रमुख की अनुशंसा के बाद जनपद पंचायत दमोह में जमा हो सकेंगे। वर-वधू की समग्र आईडी में ई-केवायसी होना अनिवार्य है।आवेदन के साथ कन्या एवं वर की समग्र आईडी, आधार कार्ड, उम्र प्रमाण हेतु अंकसूची/ स्थानांतरण प्रमाण पत्र/ वोटर कार्ड/ चिकित्सक का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, कल्याणी (विधवा) होने की स्थिति में पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यकता होने की स्थिति में तलाक का न्यायालयीन आदेश संलग्न करना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button