मध्य प्रदेश

मनमुटाव दूर कराकर, फिर से एक कराया पति-पत्नी को

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी के बीच पिछले एक माह से चल रही तनातनी को खत्म कराते हुए फिर से दोनों में सुलह कराकर साथ रहने को राजी किया और पति के साथ पत्नी को उसकी ससुराल भिजवाया ।
सुल्तानगंज क्षेत्र के बम्होरी टीटोर निवासी गोविंद पिता राम प्रसाद का अपनी पत्नी किरण से घरेलू विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था । जिसके चलते पत्नी अपने मायके ढिमरोली में पिछले एक माह से रह रही थी।
दोनों के एक पुत्र भी है ।
दोनों पति-पत्नी के विवाद का मामला परिवार परामर्श केंद्र में आने पर दोनों के बीच एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव एवं सदस्यों द्वारा काउंसलिंग कर समझौता कराते हुए फिर से एक साथ रहने को राजी कर लिया ।
किरण अपने पति गोविंद के साथ ससुराल जाने को राजी हो गई और खुशी-खुशी उसके साथ चली गई। फिर से एक परिवार बिखरने से बच गया ।
इस दौरान समिति के सदस्यों में सविता भार्गव, मोहन सोनी, बिंदेश्वरी श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, केपी सिंह इत्यादि का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button