ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग सोमवार, 01 जुलाई 2024

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
सोमवार 01 जुलाई 2024
महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
☄️ दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।
सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।
🌐 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 संवत्सर क्रोधी
📖 संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त
🧾 विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
🔮 गुजराती संवत 2080 विक्रम संवत
☸️ शक संवत 1946 शक संवत
☪️ कलि संवत 5125 कलि संवत
🕉️ शिवराज शक 351
☣️ आयन – दक्षिणायन
☀️ ऋतु – सौर वर्षा ऋतु
🌤️ मास – आषाढ़ मास
🌗 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि – सोमवार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि 10:26 AM तक उपरांत एकादशी
🖍️ तिथि स्वामी : दशमी तिथि के देवता हैं यमराज। इस तिथि में यम की पूजा करने से नरक और मृत्यु का भय नहीं रहता है। यह सौम्य अर्थात शांत तिथि हैं।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र अश्विनी 06:26 AM तक उपरांत भरणी 05:27 AM तक उपरांत कृत्तिका
🪐 नक्षत्र स्वामी – अश्विनी नक्षत्र का स्वामी केतु होता है। इस नक्षत्र के देवता अश्विनी कुमार है।
⚜️ योग – सुकर्मा योग 01:41 PM तक, उसके बाद धृति योग
प्रथम करण : विष्टि – 10:26 ए एम तक
द्वितीय करण – बव – 09:32 पी एम तक बालव
🔥 सोमवार का शुभ गुलिक कालः-शुभ गुलिक काल 01:42:00 P.M से 02:59:00 P.M बजे तक
⚜️ दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
🤖 राहुकालः- आज का राहु काल 08:31:00 A.M से 09:49:00 A.M बजे तक
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:27:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 07:22:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:06 ए एम से 04:47 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:27 ए एम से 05:27 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:57 ए एम से 12:53 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:44 पी एम से 03:40 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:22 पी एम से 07:42 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 07:23 पी एम से 08:24 पी एम
💧 अमृत काल : 12:51 ए एम, जुलाई 02 से 02:23 ए एम, जुलाई 02
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:05 ए एम, जुलाई 02 से 12:45 ए एम, जुलाई 02
🚓 यात्रा शकुन-मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ सौं सौमाय नम:।
💁🏻 आज का उपाय-बहते जल में 250 ग्राम बताशे प्रवाहित करें।
🌳 वनस्पति तंत्र उपाय-पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – मूल समाप्त/ डॉक्टर्स डे, भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक बिधान चंद्र राय जन्म दिवस, बेनेगल रामा राव – भारतीय रिज़र्व बैंक गवर्नर जन्म दिवस, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जन्म दिवस, राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस, कनाडा दिवस , अंतर्राष्ट्रीय मजाक दिवस, मैक्सिकन आम चुनाव दिवस, भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस, जीएसटी दिवस, अखिलेश यादव जन्म दिवस, प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह जन्म दिवस, प्रमुख स्वाधीनता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन जन्म दिवस, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors Day)
✍🏼 विशेष – दशमी तिथि को कलम्बी एवं परवल का सेवन वर्जित है। दशमी तिथि धर्मिणी और धनदायक तिथि मानी जाती है। यह दशमी तिथि पूर्णा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह दशमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायिनी मानी जाती है। दशमी को धन देनेवाली अर्थात ढंदायक तिथि माना जाता है। इस दिन आप धन प्राप्ति हेतु उद्योग करते हैं तो सफलता कि उम्मीदें बढ़ जाती हैं। यह दशमी तिथि धर्म प्रदान करने वाली तिथि भी माना जाता है। अर्थात इस दिन धर्म से संबन्धित कोई बड़े अनुष्ठान वगैरह करने-करवाने से सिद्धि अवश्य मिलती है। इस दशमी तिथि में वाहन खरीदना उत्तम माना जाता है। इस दशमी तिथि को सरकारी कार्यालयों से सम्बन्धित कार्यों को आरम्भ करने के लिये भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
🗺️ Vastu tips 🗽
आवाजों का घर के वातावरण पर बहुत गहरा असर होता है। जैसी ध्वनि होती है माहौल भी वैसा ही हो जाता है। इसलिए घर की हर एक चीज की ध्वनि, यानी आवाज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।कुछ लोग अपनी सुविधा के लिए अपने मोबाईल फोन में बहुत ही कर्कश कॉलबेल लगा लेते हैं जिससे उन्हें तो सुविधा होती है, लेकिन घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे घर के सदस्यों के विचारों में टकराव होने लगता है और कभी-कभी तो बात झगड़े तक आ पहुंचती है। इसलिए हमेशा अपने मोबाईल में ऐसी ध्वनि लगाएं जो दूसरों को भी सुनने में अच्छी लगे। साथ ही अलार्म क्लॉक या डोर बेल खरीदते समय भी उसकी ध्वनि का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
🔏 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
रात को सोने से पहले एक या दो इलायची चबाएं और ऊपर एक गिलास गर्म पानी पीए। इलायची में मौजूद फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी6 और विटामिन सी आपके अतिरिक्त वजन को घटाने में सहायक है।
इलायची मूत्रल है | इलायची में स्थित उपयुक्त इलेक्ट्रोलाइट्स हृदय गति को नियमित करने और रक्तचाप को नियंत्रण में रखने में उपयुक्त है।
रोजाना रात को सोने से पहले इलायची को गर्म पानी के साथ खाने से नींद अच्छी आती है और खर्राटे भी नहीं आएंगे
सोने से पहले और सुबह उठकर 1 इलायची चबाकर खाने से दिन भर की भागदौड़ के कारण पुरुषों में आनेवाली कमजोरी और थकान की समस्या में काफी फायदा होता है।
कील-मुंहासे दूर करने में उपयोगी है इलायची | इसके लिए आप नियमित रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ एक इलायची का सेवन करें। इससे आपकी त्वचा संबंधी समस्या दूर होगी।
🍃 आरोग्य संजीवनी ☘️
जकड़ाहट, आमवात, जोड़ों का दर्द आदि हो तो….
शरीर जकड़ा हुआ है, आमवात, जोड़ो का दर्द, घुटनों का दर्द आदि कि शिकायत ज्यादा है तो भोजन के समय 1 गिलास गुनगुना पानी रखो | उसमें अदरक के रस की 10-12 बुँदे डाल दो अथवा चौथाई ग्राम ( 1 चनाभर) सौंठ-चूर्ण मिला दो | भोजन के बीच-बीच में 2-2 घूँट वह पानी पियो |
80 ग्राम लहसुन कि कलियाँ कूट के 100 ग्राम अरंडी के तेल में डाल दें और गर्म करें | कलियाँ जल जायें तो वह तेल उतार के रख लें | इससे घुटनों को, जोड़ों को मालिश करने से फायदा होता है |
📖 गुरु भक्ति योग_ 🕯️
दुनिया बड़ी मेहनत कर रही है किसी तरीक़े से इस अपूर्णता को पूर्णता में तब्दील करने के लिए, पर श्रम काम नहीं आएगा। इसी श्रम का नाम हमने तरक़्क़ी दे रखा है, पर उस तरक़्क़ी से क्या हासिल हो रहा है? जीवन के अन्त में भी तुम उतने ही थके हुए और रोये हुए रहते हो जितना यात्रा के शुरू में थे। बल्कि कहीं ज़्यादा क्योंकि जीवनभर की असफलताओं का बोझ अब तुम्हारे साथ है। तुम्हारे सारे श्रम की व्यर्थता का एहसास अब तुम्हारे साथ है। यात्रा बढ़ती जाती है और व्यर्थता का एहसास भी बढ़ता जाता है लेकिन तुम कोई और विकल्प देख ही नहीं पाते।
तुम कहते हो, ‘शायद हासिल इसीलिए नहीं हो रहा है क्योंकि मैं ज़ोर से नहीं दौड़ रहा हूँ।’ तुम और ज़ोर से दौड़ते हो, तब भी हासिल नहीं होता। तुम कहते हो, ‘शायद हासिल इसीलिए नहीं हो रहा है क्योंकि अभी भी और तेज़ी से नहीं दौड़ रहा हूँ’, तो तुम और तेज़ी से दौड़ते हो।
तुम थकते जाते हो, तुम गिरते जाते हो, तुम खटते जाते हो। और तुम जितना खटते हो, तुम उतनी ज़्यादा अपनी गति बढ़ाने की कोशिश करते हो। तुम्हें भ्रम है कि गति बढ़ाने से शायद कुछ हासिल हो जाए; हासिल होता नहीं, गति बढ़ती रहती है और एक दिन मृत्यु।
◄┉┉┉┉┉┉༺✦ᱪ✦༻┉┉┉┉┉┉►
⚜️ दशमी तिथि के देवता यमराज जी बताये जाते हैं। यमराज दक्षिण दिशा के स्वामी माने जाते हैं। इस दशमी तिथि में यमराज के पूजन करने से जीव अपने समस्त पापों से छुट जाता है। पूजन के उपरान्त क्षमा याचना (प्रार्थना) से जीव नरक कि यातना एवं जीवन के सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। इस दशमी तिथि को यम के निमित्ति घर के बाहर दीपदान करना चाहिये, इससे अकाल मृत्यु के योग भी टल जाते हैं।
दशमी तिथि को जिस व्यक्ति का जन्म होता है, वो लोग देशभक्ति तथा परोपकार के मामले में बड़े तत्पर एवं श्रेष्ठ होते हैं। देश एवं दूसरों के हितों के लिए ये सर्वस्व न्यौछावर करने को भी तत्पर रहते हैं। इस तिथि में जन्म लेनेवाले जातक धर्म-अधर्म के बीच के अन्तर को अच्छी तरह समझते हैं और हमेशा धर्म पर चलने वाले होते हैं।

Related Articles

Back to top button