क्राइम

करंट से मौत : लाइनमैन, हेल्पर और ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज

लाइनमैन को ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़ने का दोषी पाया
आरोपी फरार, सिलवानी थाना क्षेत्र का मामला

सिलवानी । रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया कला में 18 जुलाई गुरुवार को दो किसानों को बिजली के करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई थी वही दूसरे का इलाज उपरांत छूटी हो गई। इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए मृतक के पुत्र, दोनो भाईयो, साक्षियो के कथन लेकर जांच की गई। जांच में पाया कि खेत में बनी टपरिया में चिंकी बोरास परियोजना के मजदूरों को रहने के लिए बिजली व पानी के लिए ठेकेदार ने 25 हजार रुपए अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए लाइनमैन हेमराज चौधरी और हेल्पर बृजकिशोर रघुवंशी को दिए थे। 5 जुलाई को ही लाइनमैन हेमराज चौधरी की उपस्थिति में हेल्पर बृजकिशोर रघुवंशी ने खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़कर थ्री फेज की लाइन चालू कर दी। किसी भी बल्ली और खंभे का सहारा नही लेकर ऊंचाई से नही जोड़ा, डोरी को खेत में ही फैला दिया जिससे ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 38 जेडसी 6149 का चालक रामबक्श अहिरवार अपने भाई विजय अहिरवार को बैठाकर खेत में धान मचाने जा रहा था। कि रास्ते में लोहे के व्हील केव में डोरी फंस गई और करंट फेल गया, घटना में ट्रेक्टर चालक रामबक्श अहिरवार, विजय अहिरवार को करंट लग गया, इलाज के दौरान रामबक्श अहिरवार की मौत हो गई थी। लाइनमैन ने अस्थाई बिजली कनेक्शन की राशि को कार्यालय में जमा नही कराई और ना ही उपभोक्ता को रसीद दी गई।
इस मामले में थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि संपूर्ण जांच के दौरान घटना में तीन व्यक्ति लाइनमैन हेमराज चौधरी, हेल्पर बृजकिशोर रघुवंशी, चिंकी बोरास परियोजना का ठेकेदार भरत रेड्डी निवासी नेलुर आंध्र प्रदेश के द्वारा गंभीर लापरवाही व उपेक्षा बरती गई, जिसके कारण घटना कारित हुई। मामले में प्रथम दृष्टया धारा 106 (1) बीएनएस के तहत मामला पाए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
तीनों आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी की जावेगी।

घटना की विस्तृत खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए

बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली करंट लगने से एक किसान की मौत, एक घायल

Related Articles

Back to top button