मध्य प्रदेश

जिले में अतिवर्षा सर्वे के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया संज्ञान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जिले में अतिवृष्टि होने के कारण मुख्यमंत्री कार्यालय ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष करणसिंह चौहान के पत्र को संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग प्रमुख कटनी जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया है।
कटनी जिले में अतिवर्षा से हुई क्षति जनहानि पर जिले के समस्त तहसील में सर्वे करवाए जाने हेतु कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को 26 जुलाई को पत्र लिख कर अनुरोध किया था।
पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय मध्यप्रदेश शासन बल्लभ भवन पंचम तल मंत्रालय भोपाल द्वारा 30 जुलाई को जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान को तत्संबंध में मेल द्वारा सूचित किया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष करणसिंह चौहान को राजस्व विभाग के प्रमुख से आगामी कार्यवाही की जानकारी हेतु संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी को जानकारी देने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button