मध्य प्रदेश

बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पुत्र की मौके पर मौत, पिता सहित एक अन्य घायल

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । शुक्रवार को तीन बाइक सवार युवको को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई वही दो घायल हो गए।
बताया जाता है कि तीनो युवक पिपरिया से सिलवानी जा रहे थे, और बरेली के करीब पिपरिया मार्ग के ग्राम बागपिपरिया के पास दुर्घटना हो गई, सूचना मिलने पर बरेली पुलिस ने पहुँच कर घायलों व मृतक के शव को बरेली सिविल अस्पताल पहुंचाया l एक ही बाइक पर सवार थे तीनो युवक
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP13 ZJ 7226 और बाइक क्रमांक MP05 MV 5172 की टक्कर में अशोक मालवीय उम्र 32 वर्ष निवासी पिपारिया की मौत हो है वही भाईराम मालवीय, दीपक बाघरे उम्र 28 वर्ष घायल हो गए। घायल भाईराम मालवीय और मृतक अशोक मालवीय पिता पुत्र थे।
बरेली पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
बाग पिपरिया ओर तेंदूनी नदी के बीच मोड़ पर आए दिन होते रहते हादसे।

Related Articles

Back to top button