खुलेआम गुंडागर्दी : ड्राइवरों को हाइवे पर दौड़ा दौड़ाकर लाठी डंडों से जमकर पीटा
रिपोर्टर : मधुर राय
रायसेन । ओबैदुल्लागंज के औद्योगिक क्षेत्र तामोट सागर कंपनी के गार्डों की खुलेआम गुंडागर्दी।
हमेशा विवादों में रहने वाली सागर कंपनी के गार्डों की गुंडागर्दी देखने को मिली।
तामोट स्थित सागर राइस के एक दर्जन कर्मचारियों ने ड्राइवरों को हाइवे पर दौड़ा दौड़ाकर लाठी डंडों से जमकर पीटा।
लाठी डंडों से बीच हाइवे पर जमकर की गई मारपीट।
अपने आपको बचाने के लिए हाइवे पर भागते नजर आए ड्राइवर।
खुलेआम कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी ड्राइवरों से करते रहे मारपीट और तमसबीन बने रहे लोग।
ड्राइवरों को जबरन गाड़ी में बैठाकर कंपनी के अंदर ले गए सागर राइस मिल के अधिकारी व गार्ड।
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।
पुलिस ने कहा अगर शिकायत आएगी तो करेंगे कार्यवाही।
बताया जा रहा है की सागर राइस मिल में 5 दिनों से कुछ गाड़ियां माल भरने के लिए खड़ी थी।
समय पर ट्राले नही भरने को लेकर मिल के गेट पर गाड़ी खड़ी करके चले गए थे ड्राइवर।
जिससे गुस्साए कंपनी के अधिकारियों ने गार्डों के साथ मिलकर लाठी डंडों से की मारपीट।
औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र का पूर्व मामला और घटनाक्रम।
आये दिन सागर कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी हर किसी के साथ करते है मारपीट।



