नवागत पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने किया थाने का औचक निरीक्षण
शहर के गणमान्य लोगों से मुलाकात कर अपराधों पर नियंत्रण करने लिए सुझाव
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश के रायसेन जिला के नवागत पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे शाम करीब 6:30 बजे पुलिस थाना बेगमगंज पहुंचे और संपूर्ण थाने का निरीक्षण कर एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर को आवश्यक निर्देश देते हुए वारंट तामीली, गुम इंसान, पेंडिंग आवेदन जांच के लिए लंबित आवेदन की जानकारी ली और मालखाना, रिकॉर्ड रूम कंप्यूटर रूम आदि का निरीक्षण कर निगरानी बदमाश, गुंडा सूची का अवलोकन किया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मलखान सिंह जाट ने शाल उड़ाकर उनका सम्मान किया।
तत्पश्चात शहर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, नगर रक्षा समिति सदस्यों से मुलाकात कर महिला अपराधों पर नियंत्रण करने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे, सड़कों की तरफ भी लगाए जाने का अभियान चलाकर लोगों को जागृत करने के लिए प्रेरित किया। सड़कों पर घूम रहे गोवंश ट्रैफिक व्यवस्था आदि के बारे में भी सुझाव लिए। उपस्थित लोगों से पुलिस की कार्य प्रणाली की जानकारी लेकर सभी को आश्वस्त किया की पुलिस हमेशा आपके साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से शहर की गंगा जमुनी परंपरा के अनुसार आप लोग त्योहार मनाते आए हैं आगे भी मनाए और किसी प्रकार की दिक्कत आने पर डायरेक्ट उनसे भी संपर्क कर सकते हैं अपना फोन नंबर भी उन्होंने दिया। महिला अपराधों के बारे में स्कूल कॉलेज की छात्राओं को समझाइश देने समाजसेवियो द्वारा भी समाज की महिला पुरुषों को जागृत करने पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को यकीन दिलाया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा, लोगों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।



