मध्य प्रदेश

उमरियापान पुलिस की तत्परता से नहर मे डूब रहे युवक की जान बचाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम हरदी स्थित बरगी दाईं तट नर्मदा नहर मे उतरा रहे युवक क़ो पुलिस टीम ने बाहर निकाला और उसकी धड़कन चेक की गई तो उसके बचने की संभावना थी । उमरियापान पुलिस की तत्परता से युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान लाया गया। पुलिस की सक्रियता से युवक की जान बच गई। उपचार मिलने के बाद युवक को होश आया तो युवक ने अपनी पहचान पुलिस को बताई जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी अखिलेश गौर के निर्देशन में उमरियापान थाना पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली की हरदी मोड़ स्थित नर्मदा नहर के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में डूबा हुआ है।
सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस नर्मदा नहर पहुंचकर उक्त युवक को पानी से निकाला गया तो युवक की धड़कन चलना महसूस की गई। जिसे तत्काल 100 डायल से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान भेजा गया । जिसे डॉक्टर के द्वारा जीवित अवस्था में होना बताया गया जब व्यक्ति होश में आया जिसका नाम पता पूछा गया जिसने अपना नाम संतोष पटेल पिता संत राम पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम झिन्ना पिपरिया थाना ढीमरखेड़ा का होना बताया। उक्त कार्यवाही में उमरियापान थाना प्रभारी सिध्दार्थ राय एवं पुलिस स्टाफ़ की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button