मध्य प्रदेश

रक्षाबंधन पर बरमान नर्मदा स्नान करने गए दो युवक में से एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला दूसरे की तलाश जारी

एनडीईआरफ कर रही तलाश दो दिन बीत जाने के बाद एक युवक शव मिला एक युवक का अभी तक कोई पता नहीं चला
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर से 70 किमी दूर बरमान स्थित नर्मदा के घाट पर स्नान करने गए दो युवक तेज बहाव में बह गए जिसके बाद एनडीईआरएफ की टीम एवं पुलिस बल तलाश करने में जुटा है। जानकारी अनुसार दोनों युवक गौरझामर थाना अंतर्गत ग्राम खामखेड़ा एवं सरखेडा़ के निवासी हैं पृथ्वी सिंह राजपूत उम्र 21 वर्ष गोलूसिंह राजपूत 24 वर्ष अपने दोस्तों के साथ रक्षाबंधन त्योहार के दिन नर्मदा स्नान करने बरमान गये गए हुए थे सोमवार दोपहर 1 बजे युवक पुराने पुल एवं नए पुल के बीच सतधारा घाट पर स्नान करने के दौरान यह हादसा हुआ 2 दिन तलाश करने के बाद ग्राम खामखेड़ा निवासी गोलू सिंह का शव पानी में तैरता हुआ मिला ग्राम सरखेड़ा निवासी पृथ्वी सिंह की तलाश जारी है।
बरमान पुलिस उपनिरीक्षक सुमित तिवारी ने बताया की उक्त घाट एकांत में स्थित है वहां पर स्थानीय जानकार लोग ही जाते हैं पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर 1 बजे कि है घटनास्थल पर मौजूद युवकों ने पुलिस को बताया पृथ्वी सिंह स्नान करते समय डूबने लगा जिसे बचाने के लिए गोलू सिंह ने छलांग लगाई थी लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी बहने लगा फिर डूब गया और पुलिस ने बताया वर्षा काल में ऐसी घटनाओं की संभावना अधिक रहती है रेत घाट पर एवं सीढ़ी घाट पर पुलिस बल एवं एनडीईआरएफ तैनात की गई है परंतु घटनास्थल एकांत में होने के कारण पुलिस को काफी समय बाद सूचना मिली जिसके कारण त्वरित बचाव नहीं हो सका
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन बीत जाने के बाद एक युवक शव पानी में तैरता हुआ मिला दूसरे का अभी तक कोई सुराग नहीं
सोमवार को हुई घटना के बरमान चौकी एवं एनडीईआरएफ टीम द्वारा युवकों की तलाश की जा रही थी वोट एवं गोताखोरों की मदद से पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया जिसमें दो दिन बाद एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला पुलिस द्वारा आगे की ओर अन्य घाटों पर दूसरे युवक की तलाश जारी है निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button