मध्य प्रदेश

शासकीय छात्रावास की जर्जर बिल्डिंग अनुपयोगी घोषित, पचास छात्रों से खाली कराया


रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासकीय अनुसूचित जाति महाविधालय बालक छात्रावास देवरी की दयनीय व जर्जर बिल्डिंग को शासन के आदेश से पिछले दिनो अनुपयोगी घोषित किया गया है, बरसात मे इन दिनो जर्जर भवनो के अचानक धराशायी होने व जनहानि के समाचार आये दिन मिलने से प्रशासन ने यह कदम उठाया है वर्ष 1985 के लगभग बनी यह इमारत 39 वर्षो मे ही खराब हो गई छात्रावास भवन के जर्जर होने से करीब एक दर्जन गांवो जिसमे थांवरी, नदना, पिपरिया, महराजपुर, चंदना, जामुनपानी, खारीदेवरी, सागौनी, भौरया आदि के आधा सैकडा कालेज मे अध्ययनरत सुदूर वर्ती ग्रामीण अंचलो मे रहने वाले छात्रों के सामने छात्रावास की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गई है करीब एक पखवाडे से सभी प्रवेशी छात्र छात्रावास के अभाव मे मारे मारे भटक रहे है।
इस सम्बंध मे छात्रो के अभिभावको ने शासन प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 181 पर भी अपनी समस्या दर्ज कराई है शासन छात्रो के भविष्य को देखते हुए शीघ्र व्यवस्था करे।

Related Articles

Back to top button