मध्य प्रदेश

इस्माईल खान के निधन से छाया शोक, अंतिम यात्रा में सभी धर्मों के लोग हुए शामिल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कांग्रेस के कद्दावर नेता इस्माईल खान ककरुआ वालों का आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, भारी संख्या में लोग आपके निज ग्राम ककरुआ बरामद गढ़ी पहुंचना शुरू हो गए।
जोहर की नमाज के बाद नमाज जनाजा मुफ्ती मुस्तफा खां ने अदा कराई गांव के ही कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द खाक किया गया।
आपको बता दें कि कुछ साल पहले पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया था आप अपने पीछे एक बेटा एक बेटी छोड़ गए हैं।
आपकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए सामाजिक संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी, जमीयत उलेमा, शूरा कमेटी, अल खैर ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी, मंसूरी समाज संगठन, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने खिराजे अकीदत पेश करते हुए शोकाकुल परिवार को इस गम की घड़ी में ढांढस बंधाया।

Related Articles

Back to top button