विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से पत्रकारों की बीमा योजना पर हुई चर्चा

भोपाल । रविवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जी तोमर से एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा की चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष की लम्बे समय के बाद मुलाकात हुई परंतु श्री तोमर जी ने पहचान लिया और कुशलता के समाचार लिए।
पत्रकारों के हित में जब भी अवसर मिलता है उसका लाभ लेना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष राधवल्लभ शारदा ने नरेन्द्र सिंह तोमर से चर्चा में निवेदन किया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों के लिए बीमा योजना लागू की गई है इसकी प्रीमियम बहुत अधिक है अतः प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से चर्चा कर पिछले साल के समान कराएं।
नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से चर्चा करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने निवेदन किया कि आपके एक बार कहने पर बीमा राशि कम हो जायेगी।
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को पत्र भेजा है और उसकी एक प्रति आयुक्त जनसंपर्क सुदाम खांडे जी को भी भेजी है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर जी के विधानसभा कक्ष में मुलाकात के समय एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप पाठक, प्रांतीय संगठन महासचिव प्रवाल सक्सेना, सीनियर पत्रकार रिजवान जी एवं कृष्ण मोहन झा की विशेष रूप से उपस्थिति थी रिजवान जी ने भी विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर जी से भी निवेदन किया।
कर्म प्रधान है और कर्म करने वाले कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते और उन्हें सफलता मिलती है।
आज जो चर्चा विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर जी से हुई उसमें व्यक्तिगत लाभ नहीं परंतु प्रदेश के समस्त पत्रकारों के हित को सर्वोपरि मानते हुए निवेदन किया है और उम्मीद है कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी हमारे इस प्रयास को स्वीकार कर बीमा राशि पूर्ववत करेंगे।



