हेल्थ
पोषण प्रदर्शनी : रंगोली से दी पोषण आहार की जानकारी

सिलवानी । पोषण माह अंतर्गत परियोजना सिलवानी में बुधवार को आगनबाड़ी केंद्र महावीर कालोनी सिलवानी में पोषण माह की गतिविधि का आयोजन किया गया। प्रभारी परियोजना अधिकारी अबीदा बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित किशोरी बालिका, गर्भवती धात्री महिलाओं को जीवन काल में गर्भावस्था से लेकर 5 वर्ष तक विशेष पोषण आहार की आवश्यकता होती है।
गर्भवती महिलाओं को अपने पोषण आहार में हरी ताजी सब्जियां और मौसमी फल मोटे अनाज एवं मूंगा की पत्तियों फूल के खाने में शामिल करना चाहिए। इससे गर्भवती महिला एवं उनके बच्चे को भरपूर मात्रा में पोषण मिल सके। उक्त कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक मानकुअर प्रजापति, सुरक्षा विश्वकर्मा, सरिता रघुवंशी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा प्रजापति, कौशल्या, दीप्ति एवं अन्य महिला उपस्थित रही।



