पर्यावरणमध्य प्रदेश
स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अंतर्गत एसपी कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2024 अंतर्गत मंगलवार kk महेन्द्र सागर तालाब के पास जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा स्वच्छता श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर अमित नुना, सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी, अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक टीकमगढ़ केके श्रीवास्तव, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तालाब के घाट तथा आसपास सफाई कर श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा- 2024 अभियान का शुभारंभ किया गया।



