मध्य प्रदेश

गांधी जयंती पर मैराथन दौड़ का आयोजन

ब्यूरो चीफ शब्बीर अहमद

बेगमगंज । 2 अक्टूबर गांधी जयंती और स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार 2024 मिशन के तहत जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी के निर्देशन में ग्रामीण युवा केंद्र द्वारा 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन शासकीय सीएम राइज खेल मैदान पर संपन्न हुआ
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह घोषी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, सुदेश ठाकुर, पार्षद प्रवीण जैन गुलाब रजक और पत्रकार व पार्षद उपस्थित रहे सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात मैराथन दौड़ का शुभारंभ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को गुफरान मो. के द्वारा मेडल और नगद राशि देकर सम्मानित किया इस अवसर पर राहुल कुशवाहा बॉक्सिंग कोच, ओमकार रैकवार पीटीआई, धीरज भदोरिया, संस्कार तोमर, योगेश चक्रवर्ती, राजा कुशवाहा, विनय जाट ने मैराथन की तैयारी करने में सहयोग प्रदान किया ब्लॉक युवा समन्वयक सुभाष रैकवार ने कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मैराथन दौड़ में अनुराधा कुशवाहा और वीर सिंह अहिरवार विजेता रहे । उपविजेता वैष्णवी प्रजापति और श्रीराम लोधी रहे । सांत्वना पुरस्कार सभी खिलाड़ियों को प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button