मध्यप्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन

राजस्थान के उदयपुर में 4th नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता
ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
भोपाल । दिनांक 15 अक्टूबर 2024 से 25 अक्टूबर 2024 तक आयोजित, उदयपुर, राजस्थान में 4th नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु दिनांक 2 अक्तूबर 2024 को चयन प्रक्रिया भोपाल में आयोजित की गई। उत्तम खेल को देखते हुये चयन किया गया है।
मध्यप्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम में सचिन सिसौदिया (राजगढ), योगेन्द्र भदौरिया (ग्वालियर), आकाश यादव (छिंदवाड़ा), गोपाल सिंह (रीवा), नितिन बाथम (इन्दौर), विजय यादव (बेतुल), नितिन चतुर्वेदी (सिवनी), राहुल यादव (भिण्ड), शिवम राठौर (अनुपपुर), विकास पटले (भोपाल), धर्मेन्द्र राजपूत (सिहोर), अजय रघुवंशी (शिवपुरी), चन्दन लोधी (दमोह), आशीष उपाध्याय (रायसेन)
टीम के हेड कोच संजय पाल, ग्वालियर, पूर्व भारतीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी, टीम के बोलिंग कोच संजीव शर्मा, ग्वालियर, पूर्व भारतीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
कनिया घाट पटी दिव्यांग का एमपी क्रिकेट टीम में चयन
दमोह जिले जनपद पंचायत दमोह अंतर्गत आने वाले ग्राम कनियाघाट पटी निवासी चंदन सिंह लोधी का मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट चयनित टीम में सिलेक्शन हुआ है, गांव क्षेत्र हर्ष का माहौल बना हुआ है। गांव क्षेत्र के युवाओं ने फूल माला स्वागत किया सभी ग्राम वासियों ने उज्जवल भविष्य की कामना करें कि वह सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचे और इनको थोड़ी सी मदद मिल जाए, उससे आगे निकल सकते हैं।



