बेगमगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति ने जिला बनाने की मांग के समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री को आवेदन सौंपा

रामपाल सिंह ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री से चर्चा कर जिला बनाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भाजपा कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपालसिंह भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए आए थे इस मौके पर बेगमगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने रामपाल सिंह को एक आवेदन सौंपा, जिसमें बेगमगंज को जिला बनाने की मांग को पूरा करने की मांग की गई है।
रामपाल सिंह ने अपने भाषण में कहा कि हम इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करेंगे, ताकि बेगमगंज को जिला बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, पूर्व रिटायर शिक्षक ऋषि राज शर्मा, प्रदीप सोनी शून्य, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, जगदीश लोधी, डॉ जितेंद्र तोमर, बसंत शर्मा, हरि साहू, बिट्टू यादव, कुलदीप लोधी, बैजनाथ यादव एडवोकेट, राजकुमार यादव, भगवान सिंह सोलंकी, बृजेश लोधी, लोकराज ठाकुर, रवि राज, गोल कुडरिया, डेलन सिंह ठाकुर, आकाश कुशवाहा और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर बेगमगंज के विकास के लिए एकजुटता का प्रदर्शन किया।



