धार्मिक
नौ दिन की आराधना के बाद माता को दी विदाई, कन्या भोज

सिलवानी । शारदीय नवरात्रि में नौ दिन माता दुर्गा के आराधना का पर्व नवरात्रि का देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही समापन हो गया है। रविवार को दिन भर नगर में विभिन्न ग्रामों के पांडालों में विराजित माता प्रतिमाओं को नर्मदा नदी, तेंदोनी नदी एवं अन्य जलाशयो में विसर्जित किया गया। सोमवार को शिवाजी ग्रुप द्वारा स्थापित झांकी स्थल पर विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। कन्या पूजन कर, भोजन कराया और विदाई दी।

