आधार मशीन चालू करने के लिये मांगी जा रही रिश्वत

रिश्वत की मांगी गई राशि नहीं देने की वजह से चालू नहीं की आधार मशीन
रिपोर्टर : रवि चौरसिया
गंजबासौदा । सीएससी कम्पनी के खिलाफ हेमराज गुर्जर ने दिया ज्ञापन और उन्होंने ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया है कि विदिशा जिले में प्राईवेट कंपनी द्वारा सी एस सी का संचालन किया जाता है जिसका कार्यालय राजीव नगर में है। महिला बाल विकास द्वारा संचालित होने बाली आधार की मशीनों का ठेका उसको मिला हुआ है। एवं बासौदा महिला बाल विकास परियोजना के लिये मुझे आधार की मशीनें लगभग एक डेढ़ साल पहले दी गई थी, जिसका सीएससी द्वारा मुझसे तीन साल का एग्रीमेंट किया
एग्रीमेंट किया गया था। और डेढ़ लाख रुपये मुझसे इसकी सिक्योरटी भी ली थी। लेकिन मेरी उक्त मशीन को इन लोगों के द्वारा 2 महीने में बन्द कर दिया था,
जब मशीन बन्द होने का कारण पूछा तो CSC के ब्लाक इन्चार्ज अमित जैन द्वारा मुझसे 45000 रूपये की रिश्वत मांगी गई और कहा गया कि आप की मशीन तभी चालू होगी और CSC के ब्लाक इन्चार्ज अमित जैन के
जिला प्रबंधक निशांत शिवा हैं जिनके कहने पर अमित जैन द्वारा रिश्वत मांगी गई रिश्वत नहीं देने की वजह से मेरी मशीन चालू नहीं कर रहे हैं। बल्कि बासौदा शहर थाने में जाकर कर मेरी झूठी और मनगढ़ंत शिकायत कर रहे हैं, कि यह व्यक्ति मेरी मशीन दो साल से रखे हुऐ है और मशीन चला नहीं रहा है और अनुचित कार्य कर रहा है। उक्त पूरा मामला भ्रष्टाचार से प्रेरित नजर आता है जिस निष्पक्ष जांच होनी चाहिये, और जांच में जो दोषी पाया जाता है उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही होनी चाहिये। क्यों कि जिले भ्रष्टाचार से जुड़े हुऐ नित नये मामले सामने आ रहे हैं जो कि चिंता का बिषय है।
शिकायतकर्ता ने किया आडियो रिकार्डिंग की वायरल रिकार्डिंग की पुष्टि नहीं करता।
इस संबंध में भरत सिंह राजपूत जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विदिशा का कहना है कि अगर सीएससी जिला प्रबंधक की कोई रिकॉर्डिग मिलती है तो उस पर कार्यवाही की जायेगी।



