क्राइम

अवैध शराब के विरुद्ध थाना तारादेही की कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह, एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारादेही एवं टीम द्वारा दिनांक 5 नवम्बर 2024 को बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन कर रहे 3 आरोपियों पर कार्यवाही की गई!
5 नवम्बर 2024 को थाना तेंदूखेड़ा में सूचना प्राप्त हुई रात्रि के समय कि सफेद रंग की पिकअप वाहन जिसका नंबर MP20 ZN 3384 है जो कि थाना तेंदूखेड़ा वाहन 100 डायल को टक्कर मारते हुए तरफ गयी है जो कि संदिग्ध प्रतीत हुई उक्त सूचना पर तारादेही तेंदूखेड़ा रोड़ पर गोहदर पुल पर वाहन चैकिंग लगाई गई चैकिंग के दौरान पिकअप आती दिखी जिसे हमराह स्टाफ द्वारा रोका गया जिसमें चालक सहित तीन लोग बैठे थे जिनसे नाम पता पूछने पर चालक ने राहुल पिता केशू चौधरी 24 वर्ष लमतरा जबेरा, जगत पिता सुखचैन चौधरी 26 वर्ष हरदुआ कुसमी जबेरा, अमन पिता भोलाराम श्रीवास सेन 20 वर्ष वार्ड 6 कटंगी, थाना कटंगी जबलपुर होना बताया गया। उक्त वाहन की तलाशी लेने पर 48 कार्टून रखे पाए गए जिसमें प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव देशी मदिरा शराब रखी मिली जो कुल 2400 पाव, करीब 432 लीटर, 240000 रूपए की शराब पाई गई बाद में शराब रखने व परिवहन के संबंध में वैध लायसेंस न होने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, थाना वापसी पर अपराध क्रमांक 168/धारा34(2) आबकारी अधिनियम 130/177 मो.व्ही एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया, जप्त मशरूका 48 पेटी शराब, पिकअप लगभग कीमत 1300000, तीन मोबाइल लगभग 30000 है।

Related Articles

Back to top button