धार्मिक
सीताराम संकीर्तन की 25वीं वर्षगांठ उत्सव पूर्वक मनाई जाएगी

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी। अनन्त श्री विभूषित परम पूज्य संत श्री पाँसीघाट वाले दादाजी के अमोघ आर्शीवाद से अनन्त श्री विभूषित परम पूज्य संत श्री बजरंग दास जी बौरास वालों की सद् प्रेरणा से अनिश्चित कालीन श्री सीताराम नाम संकीर्तन की 25 वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन 12 नवम्बर 2024, मंगलवार को अनंत विभूषित श्री ब्रह्मचारी जी महाराज बापौली धाम समय रात्रि 9 बजे एवं पासीघाट से संत मंडली शुभ आगमन हो रहा है।
आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से निवेदन किया हे कि दिनांक 12 नवम्बर 2024 मंगलवार देव उठनी ग्यारस कार्यक्रम स्थल श्री सीताराम आश्रम बस स्टेण्ड सांईखेड़ा, सिलवानी को आप सभी सादर आमंत्रित हैं, आप सभी कीर्तन मण्डल सहित पधारकर संत समागम एवं श्री राम नाम जप एवं भोजन प्रसादी ग्रहण कर मानव जीवन को धन्य बनायें।

